दुनिया अपने जीवन काल की सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही है, इसलिए सटीक और सत्यापित जानकारी की ज़रूरत इससे ज़्यादा पहले कभी नहीं रही है| वायरस की तरह ही, गलत जानकारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलती है, स्वास्थ्य के जोखिम को बढ़ाती है और डर एवं दूरियां बढ़ाती है| विश्व में विश्वसनीय और सटीक जानकारी तक पहुँच के बिना बीमारी और उसके प्रभावों को रोका नहीं जा सकता| ऐसी जानकारी जो विज्ञान और वास्तविक समाधानों को बढ़ावा दे – और राष्ट्रों में और राष्ट्रों के बीच एकजुटता बनाए|
Verified (वेरिफाइड) Purpose के साथ मिलकर, जीवन रक्षा से जुड़ी सही जानकारी, तथ्य-आधारित सलाह, और मानवता से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ कहानियों से युक्त कॉन्टेंट उपलब्ध करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है|
वेरिफाइड कॉन्टेंट को बढ़ावा देने और शेयर करने से, आम लोग भी वेरिफाइड के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं| इसके लिए, जीवन बचाने और गलत जानकारी को फैलने से रोकने का लक्ष्य बनाकर, अपने दोस्तों, परिवारों और सामाजिक समुदाय को COVID -19 के बारे में विश्वसनीय जानकारी दे सकते हैं| संगठन, व्यवसाय, नागरिक समाज और मीडिया प्लेटफ़ॉर्म, वेरिफाइड के साथ मिलकर सत्यापित जानकारी फैलाने में मदद कर रहे हैं| जानकारी जो लोगों और समुदायों की रक्षा करने और विश्व स्तर पर कनेक्शन स्थापित करने में मदद करती है|
संचारकों, रचनाकारों और शोधकर्ताओं की वेरिफाइड टीम, संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य यूएन एजेंसियों से मिली नवीनतम जानकारी और मार्गदर्शन के आधार पर, कॉन्टेंट बनाती है| हम तथ्यों के स्वतंत्र जांचकर्ताओं और First Draft के साथ काम कर रहे हैं जो गलत जानकारियों के अग्रणी विशेषज्ञ हैं|
वेरिफाइड, Luminate, Ikea Foundation, UN Foundation और दुनिया भर में भागीदारों के सहयोग से काम कर रही है|