#रुकनेकीशपथलें

एक छोटी सी चीज़ शेयर करने के गम्भीर परिणाम हो सकते है

हमारे द्वारा ऑनलाइन शेयर की हुई चीजें आग की तरह फैल सकती हैं और एक छोटी सी चीज़ शेयर करने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।शेयर करने से पहले रुकने की क्रिया हमारी भावात्मक प्रतिक्रिया पर रोक लगाता है और गहन सोच को सक्रिय करता है। हम मिलजुल कर सभी चीजें नियंत्रित कर सकते है। मिथ्या सूचनाओं पर रोक लगाने के हमारे लक्ष्य में हमसे जुड़ें।रुकें।शेयर करने से पहले सावधानी बरतें।

शेयर करने से पहले, सोचें:

  • किसने बनाया है?
  • क्या श्रोत है?
  • कहाँ से आया है?
  • क्यों आप इसे शेयर कर रहे हैं?
  • कब यह प्रकाशित हुआ था?

जिम्मेदारी से कैसे शेयर करें

चाहे आप किसी मेसेज को फ़ॉरवर्ड कर रहे हों, किसी कहानी को रीट्वीट कर रहे हों या अपने फ़ीड में कोई वीडियो देखकर उत्तेजित हो रहेहों। इससे पहले कि आप शेयर दबाएं, कुछ क्षण के लिए रुकें।

विराम

अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया पर नियंत्रण लगायें। 

सोचें

सांस लें। महत्वपूर्ण सोच को ध्यान में रखेंं।

साझा करें

जिस पर भरोसा ना हो उससे शेयर न करें |

विराम 1 अभियान फिल्म

गलत सूचना हमारी भावनाओं का हरण करने के लिए बनाई जाती है। हमारी फिल्म देखें जो हमारी मनोदशा पर गलत सूचनाओं से हो रहे प्रभाव पर रोशनी डालती है

विशेषज्ञ

गलत सूचना क्या है और हम इसे क्यों शेयर करते हैं? दुनिया भर के विशेषज्ञों से सूचना-महामारी के सन्दर्भ में उनकी अंतर्दृष्टि के बारे में सुनें और जानें कि हम सभी सहायता के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।


एसेट्स साझा करें

चाहे आप किसी मेसेज को फ़ॉरवर्ड कर रहे हों, किसी कहानी को रीट्वीट कर रहे हों या अपने फ़ीड में कोई वीडियो देखकर उत्तेजित हो रहे हों। इससे पहले कि आप शेयर दबाएं, कुछ क्षण के लिए रुकें।

बिम्ब

गिफ़्स